Civil Hospital: लोहारू सरकारी अस्पताल के सामने लगा कूड़े का ढेर, मरीजों और राहगीरों को हो रही परेशानी

सरकारी अस्पताल के सामने कूड़े का ढेर, सफाई व्यवस्था की खुली पोल 

Published On

लोहारू, सच कहूँ/सांवरमल वर्मा। Loharu News: लोहारू के सरकारी अस्पताल के सामने जमा कूड़ा-कचरा शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अस्पताल के मुख्य रास्ते के आसपास गंदगी का ढेर लगा होने से मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल के सामने ही कूड़े-कचरे का ढेर लगा होना स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति को दशार्ता है।

जमा गंदगी से दुर्गंध फैलने और बीमारी फैलने की आशंका भी बनी रहती है। अस्पताल के सामने सफाई व्यवस्था दुरुस्त होना बेहद जरूरी है, लेकिन यहां जमा कूड़ा जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि अस्पताल के सामने पड़े कूड़े को तुरंत उठाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों व आमजन को गंदगी से राहत मिल सके।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts