शिक्षा और रोजगार
PM SHRI School News: पीएमश्री स्कूलों सहित 32 विद्यालयों में होगा विद्यार्थी आकलन
128 एफआई को दिया प्रशिक्षण, पीएमश्री व अन्य विद्यालयों का किया जाएगा तुलनात्मक अध्ययन
हनुमानगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आईएफआईसी प्रभाग के सानिध्य में मंगलवार को पीएमश्री विद्यार्थी आकलन के लिए एफआई प्रशिक्षण 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के चयनित 32 विद्यालयों में 19 व 20 नवम्बर को होने वाले विद्यार्थी आकलन की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
एमटी रामावतार एवं जगदीश नेहरा ने करीब 128 एफआई को प्रशिक्षण प्रदान किया। आरएससीईआरटी के निर्देशानुसार इस आकलन के लिए जिले के 16 पीएमश्री विद्यालयों के साथ 16 अन्य विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन कर दोनों श्रेणियों के विद्यालयों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 2, 3 एवं 5 के अधिकतम 10 विद्यार्थियों का आकलन किया जाना प्रस्तावित है।
आकलन कार्य के लिए प्रत्येक विद्यालय में 19 नवम्बर को तीन एफआई तथा 20 नवम्बर को एक एफआई नियुक्त किया जाएगा। आरएससीईआरटी के निर्देशानुसार प्रश्न बुकलेट, टीचर बुकलेट एवं शाला ऑब्जर्वेशन से संबंधित सामग्री डाइट को प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री 18 नवम्बर को संबंधित विद्यालयों में वितरित की जाएगी। 19 एवं 20 नवम्बर को आकलन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामग्री एकत्रित कर उदयपुर भेजी जाएगी, जहां सर्वे के परिणामों का आकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान डाइट प्रधानाचार्य मधुबाला, प्रशिक्षण के डीएलसी लक्ष्मीनारायण गोस्वामी, रितु एवं कंचन सहित अन्य मौजूद रहे।
Comments