शिक्षा और रोजगार
Ghaziabad: एसी के चार आउटडोर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद
दिवाली की रात निर्माणाधीन साइट से चोरी किए थे चार आउटडोर, तीन कबाड़ी को बेचे
गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। Ghaziabad: वेव सिटी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एसी के आउटडोर चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मसूरी क्षेत्र के रसूलपुर सिकरोड़ा निवासी शहजाद (24) और शमशाद (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वोल्टास कंपनी का एक एसी आउटडोर और वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार बरामद की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने मीडिया को बताया कि 16 नवंबर को मधुसूदन एमआरएसडी, सेक्टर-1 निवासी नागेंद्र तिवारी ने निर्माणाधीन साइट के कंटेनर के बाहर लगे एसी का आउटडोर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
जांच और चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गैलेरिया मॉल के पीछे नाले के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी शोएब और डासना निवासी कबाड़ी अल्ताफ के साथ दिवाली की रात साइट से चार एसी आउटडोर चोरी किए थे। इनमें से तीन आउटडोर अल्ताफ ने अपने पास रख लिए और आरोपियों को रुपये दिए थे, जबकि एक आउटडोर उन्होंने कार में रख लिया था।थाना प्रभारी वेव सिटी मानवेन्द्र तोमर के मुताबिक, आरोपी दोबारा चोरी करने के लिए जगह तलाश रहे थे। वारदात में इस्तेमाल कार किराये पर ली गई थी। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 317(2) और 3(5) की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments