Sugarcane: जगनपुर तौल केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचने लगे किसान

दीपावली के त्योहार के चलते तौल केंद्र पर अपेक्षाकृत कम रही गन्ने की आवक, तीन दिनों में कुल 370 कुंतल गन्ना लेकर पहुंचे किसान

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: गुरुवार को त्रिवेणी इंजीनियरिंग एवं इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शामली शुगर मिल के 2026-27 के पेराई सत्र के शुभारंभ के साथ ही जगनपुर तौल केंद्र पर भी क्षेत्र के किसान गन्ना लेकर पहुंचना शुरू हो गए है। हालांकि शुगर मिल की ओर से इंडेट जारी होने के चलते विगत मंगलवार से ही किसानों ने तौल केंद्र पर गन्ना डालना शुरू कर दिया था। फिलहाल शुगर मिल की ओर से जगनपुर तौल केंद्र के लिए 1800 कुंतल का इंडेट जारी किया गया है, जिसे फैक्ट्री की रफ्तार के साथ ही बढ़ाए जाने की उम्मीद है। पिछले तीन दिनों में तौल केंद्र पर कुल 370 कुंतल गन्ना पहुंचा है, जिसमें 150 कुंतल अकेले गुरुवार को डाला गया है। अभी तक किसान दीपावली का त्योहार मनाने में व्यस्त थे, जिस कारण तौल केंद्र पर अपेक्षाकृत कम मात्रा में गन्ना पहुंचा है।

इस दौरान गन्ना तौल केंद्र पर लिपिक विपुल चौहान व जगनपुर के पर्यवेक्षक योगेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं, सहायक महाप्रबंधक गन्ना सुशील पंवार ने बताया कि किसानों की सुविधा के दृष्टिगत इस बार तीन प्रकार की पर्चियों की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत किसान अपने सप्लाई मोड़(हाडे) को 09, 18 अथवा 27 कुंतल में से किसी एक में करा सकते है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था तौल केंद्रों पर गन्ने के वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ ही किसानों के लिए भी सुविधाजनक रहेगी। सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि जगनपुर गन्ना तौल केंद्र शामली शुगर मिल का सबसे बड़ा सेंटर है। विगत पेराई सत्र में यहां पर कण्डेला, हिंगोखेड़ी जगनपुर व शेखूपुरा के किसानों के द्वारा 2.59 लाख कुंतल गन्ना डाला गया था।

सचित्र..

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts