कंपोजिट विद्यालय जगनपुर में धूमधाम से मना दीपोत्सव

कंपोजिट विद्यालय जगनपुर में धूमधाम से मना दीपोत्सव

Published On

कैराना। Kairana News: कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगनपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगोली, दीया सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम स्थान लड़कों ने, द्वितीय स्थान कक्षा आठ की लड़कियों ने और तीसरा स्थान कक्षा पांच के बच्चों ने प्राप्त किया। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल 'ग्रीन दिवाली' मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनिल राणा ने सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विजय, सुबोध, इदरीश, नितिन, सरिता, मीनाक्षी, प्रवीण व कुलदीप सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं दूसरी ओर, प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में भी दीपावली का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को बताया कि दीपावली मुख्य रूप से अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक पर्व है। भारत और विश्वभर में इस पर्व को मनाने से जुड़ी कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक कथाएँ हैं। विद्यालय में दीपावली के मद्देनजर बच्चों के लिए हलवे का प्रबंध कराया गया था। बच्चों ने दीपावली उत्सव के विषय में गहराई से जाना और भरपूर आनंद लिया।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts