जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 19 सितंबर को कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी नावेद अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के ही सगे भाई सलमान व फरमान लाठी-डण्डों एवं तलवार से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने नावेद के के साथ में गाली-गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें वह घायल हो गया था। मामले के सम्बन्ध में नावेद के भाई राशिद की तहरीर पर कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक शामली ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कैराना पुलिस को निर्देशित किया था। इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने घटना के नामजद आरोपी सलमान निवासी मोहल्ला अफगानान निकट पालिका बारात घर कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts