Kairana Road Accident: राना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, मौत

नेशनल हाईवे-709एडी पर गांव पंजीठ के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Road Accident: सोमवार शाम नेशनल हाईवे-709एडी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मौत का शिकार हुआ व्यक्ति पत्नी के साथ अपनी सुसराल से होकर घर वापिस लौट रहा था। हादसे में एकसाथ पति-पत्नी की मौत से परिवार में हाहाकार मचा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

सोमवार को कांधला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी तेजपाल(62) अपनी पत्नी रिक्कू(58) के साथ बाइक से हरियाणा के पानीपत जनपद की बापौली तहसील के गांव गोयला स्थित अपनी सुसराल से घर वापिस लौट रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह नेशनल हाईवे-709एडी पर गांव पंजीठ के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा कस्बे के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर गम्भीर रूप से घायल तेजपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बाद में उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार व सीसीटी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गपाल सिंह तथा कांस्टेबल नीरज वर्मा पुलिस टीम के साथ में घटनास्थल पर पहुंचे तथा हादसे की जानकारी ली। पुलिस हादसे को अंजाम देने के आरोपी अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। मृतक दंपती के दो बेटे सुशील और मोनू बताए गए है, जिसमें सुशील विवाहित तथा मोनू अविवाहित बताया गया है। एक ही हादसे में माता-पिता की मौत से दोनों बेटों व परिजनों में हाहाकार मचा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में मारे गए पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी वाहन चालक की भी तलाश की जा रही है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts