Pilibhit Election News: यूपी के पीलीभीत में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ के बाद कार्रवाई

सभी ईआरओ कार्यालयों के कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी होगी बंद

Published On

लखनऊ (सच कहूँ/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े रिकॉर्ड की सुरक्षा और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्वाचन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। ई-साइनेट पोर्टल पर लॉग-इन से संबंधित एक मामले के सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेशभर में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के तहत निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के पोर्टल लॉग-इन की जांच की जाएगी। जिन लॉग-इन को निष्क्रिय किया जाना आवश्यक है, उन्हें बंद करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) से पुष्टि भी प्राप्त की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि कार्रवाई का सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट निर्धारित माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक पहुंचाई जाए।

बताया गया है कि निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत से जुड़े एक मामले में आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश संबंधित फर्म को जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई पोर्टल पर लॉग-इन और उससे जुड़े मामले के संदर्भ में की गई है। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची से संबंधित कामकाज में शुचिता, सुरक्षा और संस्थागत पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही से बचने को कहा गया है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts