बरनावा में पावन अवतार माह भंडारे को लेकर आई बड़ी जानकारी

बरनावा में पावन अवतार माह भंडारे को लेकर आई बड़ी जानकारी

Published On

बरनावा, सच कहूँ/रकम सिंह। Barnawa News: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के लिए बड़ी खुशखबरी है। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह के शुभ अवसर पर 1 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के बरनावा में भव्य एमएसजी पावन अवतार माह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। आयोजन को लेकर साध-संगत में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बरनावा में सुबह 11 बजे शुरू होगा पावन भंडारा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावन एमएसजी अवतार माह भंडारे का आयोजन एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र, शाह सतनाम जी डेरा, बरनावा, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा। 1 नवंबर को सुबह 11 बजे भंडारे की शुरूआत होगी। इस अवसर पर साध-संगत एकत्रित होकर साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशियां मनाएगी।

">

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts