Maitali National Archery: शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज श्री गुरुसर मोडिया की खिलाड़ी ने किया प्रदेश और महाविद्यालय का नाम रोशन

पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय

Published On

Maitali National Archery Silver Medal: गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज श्री गुरुसर मोडिया, जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मैताली ने 46वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर राजस्थान और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन को दिया।

जयपुर के जगतपुरा स्थित तीरंदाजी रेंज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड में मैताली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच मैताली ने अपनी एकाग्रता, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। वहीं, महाविद्यालय की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रेखा ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने मैताली को रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने रेखा की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महाविद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैताली की यह सफलता संस्थान के लिए गौरव का विषय है तथा अन्य छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts