Body Donation: ब्लॉक हडोली की विमला देवी इन्सां का मरणोपरांत मानवता की सेवा में बड़ा योगदान
पार्थिव शरीर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज को किया दान
रतिया, (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। मानवता की सेवा और समाज कल्याण के लिए किए जाने वाले कार्यों में देहदान को सबसे बड़ा योगदान माना जाता है। इसी कड़ी में ब्लॉक हडोली के गांव रत्ताखेड़ा में डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत विमला देवी इन्सां (64) के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शोध के लिए दान कर दिया। उनका शरीर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर को सौंपा गया, जहां यह मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान में उपयोगी साबित होगा। जानकारी देते हुए सच्चे नम्र सेवादार राज कुमार चोपड़ा इन्सां ने बताया कि विमला देवी इन्सां पत्नी स्वर्गीय मिलखराज मूल रूप से हनुमानगढ़ की रहने वाली थीं।
वह पिछले काफी समय से अपनी बेटी नेहा इन्सां पत्नी नरेश कुमार इन्सां के साथ गांव रत्ताखेड़ा में रह रही थीं। उनके निधन के बाद परिजनों ने देहदान का निर्णय लेकर मानवता की सेवा का संदेश दिया। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के अनुसार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों में अमर सेवा मुहिम के तहत यह 13वां कार्य है। इस पहल के माध्यम से देहदान कर मेडिकल विद्यार्थियों के अध्ययन और चिकित्सा क्षेत्र में शोध को सहयोग दिया जा रहा है।
इस अवसर पर राजकुमार चोपड़ा सच्चे नम्र सेवादार, वेद प्रकाश, सोहन लाल रत्ताखेड़ा, भूप इन्सां, प्रेम फुल्लां, हरपाल इन्सां, नवनीत (लवली) इन्सां, महेंद्र इन्सां, विजय इन्सां, तोता राम इन्सां, संदीप मोंगा इन्सां, बहन मनजीत इन्सां, विरपाल इन्सां सहित परिवार के सदस्य और डेरा अनुयायी मौजूद रहे। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस रविवार को रतिया स्थित डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र में दोपहर 12 से 1 बजे तक श्रद्धांजलि नाम चर्चा कर शरीर दानी माता को श्रद्धा के फूल अर्पित किए जाएंगे।
Comments