BJP Protest News: विजय सांपला और शीतल अंगुराल पहुंचे धरने पर, न्याय की मांग

पीड़ित परिवार से मिले विजय सांपला, आरोपियों को सजा दिलाने का भरोसा

Published On

Abohar Ajay Murder Case: अबोहर, (सच कहूँ/मेवा सिंह )। अबोहर के सिविल अस्पताल में अजय हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर धरना दे रहे परिवार का समर्थन करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला और पंजाब अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल धरना स्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि वे न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान दोनों नेताओं ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। दिनदहाड़े दलित युवकों पर जानलेवा हमले और हत्या जैसी घटनाएं सरकार तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार को अपने बेटे की हत्या के बाद न्याय के लिए धरना देना पड़े, तो यह सरकारी व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

धरने के दौरान दोनों नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने मांग की कि मामले में दर्ज धाराओं की समीक्षा की जाए और घटनाक्रम तथा उपलब्ध सबूतों के आधार पर आवश्यक धाराएं जोड़ी जाएं। अंगुराल ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भगवंत मान 1 नवंबर को अबोहर का दौरा करते हैं, तो वे उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग करेंगे। वहीं अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts