45 दिन बाद रेल सेवाएं बहाल, 19 ट्रेनों का ठहराव शुरू

नौ ईएमयू ट्रेनें भी पटरी पर लौटी, दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

Published On

फरीदाबाद,सच कहूँ न्यूज। Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 45 दिन का रेल ब्लॉक खत्म होने के बाद यात्रियों को राहत मिली है। रेलवे ने बंद की गई नौ ईएमयू ट्रेनें फिर से शुरू कर दी हैं। साथ ही ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर 19 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी बहाल कर दिया गया है। इससे दिल्ली, पलवल और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बहाल की गई सेवाओं में शाहदरा-बल्लभगढ़ शटल, गाजियाबाद-पलवल और नई दिल्ली-पलवल रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

वहीं मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस और केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव भी शुरू हो गया है। ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 242 करोड़ रुपये से विकसित किया जा रहा है। दोनों स्टेशन भवनों को जोड़ने और फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए गर्डर लगाए जाने हैं। इसके लिए प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर काम जारी है। यात्रियों को ट्रेन के प्लेटफॉर्म की जानकारी उद्घोषणा और सूचना बोर्ड से लेने की सलाह दी गई है।

 

 

About The Author

Related Posts