HBSE News: कक्षा 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन नामांकन एवं पंजीकरण की तिथियां निर्धारित
कक्षा 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन नामांकन एवं पंजीकरण की तिथियां निर्धारित
भिवानी, सच कहूँ/इंद्रवेश। Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सभी अराजकीय अस्थायी विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट एवं पंजीकरण आवेदन आॅनलाइन करने हेतु विभिन्न तिथियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 19 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके पश्चात 100 विलंब शुल्क सहित 6 से 10 नवंबर तक, 200 रुपए विलंब शुल्क सहित 11 से 15 नवंबर तक तथा 300 रुपए विलंब शुल्क सहित 16 से 20 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एक हजार रुपए विलंब शुल्क सहित आवेदन करने की अंतिम अवधि 21 से 25 नवंबर निर्धारित की गई है। बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आवेदन पत्रों में त्रुटियों के सुधार के लिए 27 से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समयावधि के दौरान विद्यार्थियों के नामांकन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने तथा आवेदन पत्रों में आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी है।