समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने सुनीं आमजन की पांच शिकायतें

अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

Published On

गुरुग्राम, सच कहूँ न्यूज। Gurugram News: सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की पांच शिकायतों की सुनवाई की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से अध्ययन कर उसका समयबद्ध समाधान किया जाए।

बता दें कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हैं और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देते हैं। एसडीएम ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम से संयुक्त आयुक्त सपना यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About The Author

Related Posts