लोहारू में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वालों के चालान
लोहारू पुलिस ने सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया
Published On
लोहारू, सच कहूँ/सांवरमल वर्मा। Loharu News: लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने भिवानी रोड़ दादरी मोड़ लोहारू कालेज के सामने सडक सुरक्षा जांच अभियान चलाया। इस दौरान एसआई सोमबीर सिंह व उनकी टीम ने वाहनों की जांच की तथा यातायात नियमों के बारे में बताया यदि यातायात नियमों के अवहेलना करने वालों पर उनका चालान किया जायेगा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि गलत दिशा में ड्राइविंग करने, ओवरस्पीड, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने सहित यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वह यात्रा नियमों का पालन करें। वाहनों की जांच की गई, बगैर हेलमेट वालों के चालान भी किए गए।