Bulldozer Action: दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, दुकान और पेट्रोल पंप सील

दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, दुकान और पेट्रोल पंप सील

Published On

अंबाला, सच कहूँ न्यूज। Ambala News: जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते ने साहा क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों को ध्वस्त किया। विभाग के अनुसार कार्रवाई साहा और दिनारपुर गांव में हुई। इसके साथ तेपला गांव की एक दुकान और केसरी गांव के पेट्रोल पम्प को भी सील किया गया। पहली कॉलोनी साहा गांव के खसरा नम्बर 86//6/2 में 0.4 एकड़ में बन रही थी। दूसरी कॉलोनी अर्बन एरिया साहा के दिनारपुर गांव में 7.1 एकड़ में फैली थी। इसमें विभिन्न खसरा नम्बर शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों कॉलोनियों की कच्ची-पक्की सड़कों का जाल, नींवें और निर्माण पूरी तरह गिरा दिए गए।

मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा, कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, अम्बाला के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार ने कहा कि भूमालिक और प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी के नियमित होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे झांसे में न आने, इन कॉलोनियों में प्लाट न खरीदने और निर्माण न करने की अपील की। विभाग के अनुसार नियंत्रित क्षेत्र साहा में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों और निमार्णों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

About The Author

Related Posts