वार्ड 19 व  21 में 80 लाख की लागत से बिटुमिन से बनेंगी सड़कें और गलियां - मदान

वार्ड 19 व  21 में 80 लाख की लागत से बिटुमिन से बनेंगी सड़कें और गलियां- मदान

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: विधायक निखिल मदान व  मेयर राजीव जैन ने वार्ड नंबर 19 के सैक्टर 23, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और वार्ड नंबर 21 में करीब 80 लाख रुपये की लागत से बिटुमिन से बनने वाली सड़कों व गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक निखिल मदान ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। पक्की गलिया और सड़कें किसी भी शहर के विकास की आधारभूत जरूरत होती हैं और बेहतर सड़कों से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों से स्थानीय निवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। मेयर राजीव जैन ने कहा कि सरकार और नगर निगम द्वारा  जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर निगम पार्षद राजेश मलिक, निगम पार्षद दीपमाला, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, अनिल ठाकुर, अनिल ढुल्ल, अमन योगी,रमेश कुमार, सुनीता, पवन,  देवेन्द्र, राजेश मलिक, नवीन जैन,राकेश, नरेश, सुरेश आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts