Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस विभाग में 11 इंस्पेक्टरों सहित 18 का तबादला
पुलिस मुख्यालय पंचकूला ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
चंडीगढ़, सच कहूँ न्यूज। Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने और जनहित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय पंचकूला की ओर से जारी आदेशों के तहत 11 इंस्पेक्टरों समेत कुल 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को कुरुक्षेत्र से जींद, सेठी मलिक को सोनीपत से जींद, विक्रांत सिंह को चरखी दादरी से पानीपत, सुनील कुमार को प्रथम बटालियन एचएपी अंबाला से हिसार, समीर को कुरुक्षेत्र से यमुनानगर, शिव चरण को स्टेट क्राइम ब्यूरो से अंबाला, दलीप कुमार को सरसा से यमुनानगर, विजय को एचएपी महेंद्रगढ़ से पानीपत, जय भगवान को सोनीपत से रोहतक और नफे सिंह को फरीदाबाद से जींद भेजा गया है। वहीं इंस्पेक्टर राज कुमार को स्टेट क्राइम ब्यूरो से स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो में
एसआई और एएसआई स्तर पर भी तबादले
उप-निरीक्षकों और सहायक उप-निरीक्षकों में पी-एसआई राम चंद्र को फरीदाबाद से एसपीटी, रवि को पलवल से गुरुग्राम और अमित को सोनीपत से नूंह भेजा गया है। महिला एएसआई मोनिका को रोहतक से करनाल, एएसआई परवीन को रोहतक से जींद, नरेश कुमार को हिसार से कैथल तथा ई-एएसआई अशोक मेहता को रोहतक से भिवानी स्थानांतरित किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की प्रतियां संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों, रेंज आईजी और विजिलेंस ब्यूरो को भी भेजी गई हैं।
Comments