MSG Mahotsav Bhandara: यूपी में हाथियों ने किया साईं शाह मस्ताना जी महाराज का भव्य स्वागत!

अलीगढ़ के इस गांव से जुड़ी है डेरा सच्चा सौदा की अनोखी ऐतिहासिक याद!

Published On

Shah Mastana Ji: पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज जी के पवित्र जीवोद्धार कार्यों की दूर-दूर तक चर्चा होने लगी। आप जी की महिमा सुनकर लोग दूर-दूर से आप जी की हजूरी में आने लगे। उत्तर प्रदेश की साध-संगत ने आप जी को कई बार अपने इलाके में पवित्र चरण टिकाने की अर्ज की। उनके सच्चे प्रेम को देखते हुए आप जी ने उत्तर प्रदेश की यात्रा की व वहां के लोगों को भी सच्चे मालिक के नाम के साथ जोड़ा। सन् 1949 में आप जी पसावा अलीगढ़ (यूपी) में लोगों का उद्धार करने के लिए गए। वहां के एक सत्संगी के अर्ज करने पर आप जी ने उसके घर रात को विश्राम किया। आप जी को जिस कमरे में ठहराया गया था उस संबंधी बताते हुए उसने कहा, ‘‘साईं  जी, इस कमरे में एक बार पूजनीय बाबा सावण सिंह जी महाराज ने भी विश्राम किया था। तब से लेकर आज तक हम सम्मानपूर्वक इस कमरे की साफ-सफाई कर इसे इसी तरह बंद ही रखते हैं।’’ बेपरवाह जी ने फरमाया, ‘‘वरी! इस जगह मुर्शिद साईं सावण सिंह जी महाराज जी की महक आज भी यहां मौजूद है।’’ उस गांव की साध-संगत ने सम्मान स्वरूप आप जी की अगुवाई हाथियों द्वारा की।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts