शिक्षा और रोजगार
मेरे मक्खन मलाई सतगुरु मेरा सब कुछ तू, मस्ताना जी का अपने सतगुरू प्रति बेअंत प्यार
बाबा सावण शाह जी ने मस्ताना जी के लिए कही यह बात
Shah Mastana Ji Maharaj: (सच कहूं न्यूज़) एक बार पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज मस्ती में पूजनीय बाबा सावण सिंह जी महाराज के सामने नाच रहे थे। नाचते-नाचते आप जी को पता ही नहीं चला कि आप जी अपने मुर्शिद की प्रशंसा में क्या कह रहे हैं। आप जी कह रहे थे कि " हे मेरे मक्खन मलाई सतगुरू ! आप मेरी बहन, आप मेरे भाई, आप मेरे पिता, आप मेरी मां, आप मेरी बहू और मेरे सब कुछ" व पता नहीं क्या क्या बोल गए।
पूज्य बाबा जी आपजी को देखकर हंसे जा रहे थे। कुछ लोगों को शिकायत करने का मौका मिल गया। उनमें से किसी एक ने पूज्य बाबा जी के सामने आपजी की शिकायत कर दी कि मस्ताना जी उनको अपनी बहू कह रहा था। भाव आप जी का निरादर कर रहा था। यह सुनकर पूज्य बाबा जी हंसे व फरमाया, "भाई, वह तो फक्कड़ फकीर है, हम तो उसकी पत्नि ही हैं।'' शिकायत करने वाले देखता ही रह गया।
सौजन्यः रूहानियत के सच्चे रहबर, भाग-1
Comments