भगवंत सिंह मान फिर धूरी से लड़ेंगे चुनाव

भगवंत सिंह मान फिर धूरी से लड़ेंगे चुनाव

Published On

धूरी, सच कहूँ/रवि गुरमा। Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक बार फिर धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार भी वह यहाँ से भारी मतों के अंतर से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे। इस बार भी वह रेल जंक्शन के शहर धूरी से ही अपनी विधायकी की दूसरी राजनीतिक रेलगाड़ी शुरू करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने शनिवार को लगभग 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए शामिल है। यह दूसरी बार होगा, जब वह इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भगवंत मान ने धूरी से कांग्रेस के उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। उस समय उन्हें 82,592 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का लगभग 64 प्रतिशत था। विधानसभा क्षेत्र धूरी में मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखबीर सिंह सुक्खी लगातार लोगों के साथ संपर्क बनाए हुए थे। इसके चलते पहले से ही संकेत मिल रहे थे कि मुख्यमंत्री दोबारा धूरी से चुनाव लड़ सकते हैं। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts