CWC Vacancy 2026: केंद्रीय जल आयोग में चीफ ड्राफ्ट्समैन के लिए निकली भर्ती

केंद्रीय जल आयोग में 39 चीफ ड्राफ्ट्समैन पदों पर निकली भर्ती, 56 वर्षों वालों के पास भी आवेदन का अवसर 

Published On

नई दिल्ली, एजेंसी। CWC Recruitment 2026: केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सीडब्ल्यूसी ने चीफ ड्राफ्ट्समैन (जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप 'बी' राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी) के 39 (अस्थायी) पदों को प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक अनुबंध सहित) के आधार पर भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।  

चीफ ड्राफ्ट्समैन के इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित रिक्तियों के लिए विज्ञापन के प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, किसी वैधानिक या स्वायत्त संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विश्वविद्यालयों या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों में संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन स्तर-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'अवर सचिव, स्थापना-एक्स अनुभाग, केंद्रीय जल आयोग, तीसरी मंजिल (दक्षिण), सेवा भवन, आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक या अन्य माध्यम से पहुंचा दें।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts