शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में करवा चौथ व दीपावली की धूम

मेहंदी और दीया सजाओ प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Published On

Student Talent Showcase: सरसा, (सच कहूँ/सुशील कुमार)। शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में करवा चौथ और दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ललित कला एवं साक्षरता क्लब के सौजन्य से आयोजित मेहंदी लगाओ, दीया सजाओ और दीपावली कार्ड बनाओ प्रतियोगिताओं में बीएड व डीएलएड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में डीएलएड प्रथम वर्ष की आईना ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष की प्रीति और दीया सजाओ प्रतियोगिता में बीएड की मनोरमा प्रथम रही। निर्णायक मंडल की भूमिका कॉलेज से सुरेश कुमार और गुरजोत कौर ने निभाई।

Diwali-Compitition

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने कहा कि त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मेहंदी, कार्ड और दीया सजाने जैसी गतिविधियां कला, कल्पनाशक्ति, धैर्य और सकारात्मकता का संदेश देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने का उद्देश्य केवल प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान हासिल करना नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा को पहचानना, आत्मविश्वास बढ़ाना और निरंतर बेहतर बनने का प्रयास करना है। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts