Haryana News: हरियाणा के एशियन और पैरा एशियन विजेताओं पर होगी 185 करोड़ की धनवर्षा

125 खिलाड़ियों में होंगे वितरित, भिवानी के भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को सम्मान समारोह

Published On

Haryana CM Sports Awards: भिवानी, (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। देश में खेलों के क्षेत्र में अग्रणी हरियाणा राज्य के हाल ही में एशियन व पैरा एशियान खेलों में जीतकर आए खिलाडियों को एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर पुरूस्कृत किया जाएगा। यह कार्यक्रम भिवानी के भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और अपने हाथों से एशियन व पैरा एशियन खेलों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले कुल 125 खिलाड़ियों को 185 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित करेंगे।

सांसद धर्मबीर सिंह ने बुधवार को भिवनी के भीम स्टेडियम का दौरा करने के बाद प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि नई राष्ट्रीय और प्रदेश की खेल नीतियों के चलते आज हरियाणा का खेल परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, जहां प्रदेश के हर गांव और कस्बे के युवा खेल के क्षेत्र में बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे हैं और इस बार के इन खेलों में भिवानी क्षेत्र के खिलाड़ियों की संख्या और भागीदारी सबसे अधिक रही है। उन्होंने बताया कि देश को प्राप्त कुल पदों में से 50 प्रतिशत के लगभग पदक हरियाणावासियों को मिले है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भिवानी के भीम स्टेडियम के विकास के लिए भी घोषणाएं करेंगे।

इस प्रकार रहा था प्रदर्शन

जापान के नगोया में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के कुल 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 30 पदक अपने नाम किए, जबकि पैरा एशियन गेम्स 2026 में 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 9 स्वर्ण, 9 रजत तथा 13 कांस्य सहित कुल 31 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। खेल नीति के प्रावधानों के तहत स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपये, कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपये की नकद राशि सौंपी जाएगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts