Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों जान लो आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम, कहां पर है बारिश की संभावना

हरियाणा-पंजाब वालों जान लो आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम, कहां पर है बारिश की संभावना

Published On

Haryana-Punjab Weather: हिसार,(संदीप सिंहमार)। पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 24 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम पंजाब और 25 अक्टूबर को उत्तरी पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद 26 अक्टूबर से मौसम फिर शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के औसत तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में 24 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है। जम्मू-कश्मीर सहित पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। पंजाब में भी सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। पंजाब में बिजली की मांग 6,882 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य की बिजली ड्रॉअल 3,296 मेगावाट रही, जबकि निर्धारित शेड्यूल 3,714 मेगावाट था। इस तरह 417 मेगावाट की अंडरड्रॉअल दर्ज की गई। राज्य का सकल बिजली उत्पादन 3,590 मेगावाट रहा। बिजली की फ्रीक्वेंसी 49.98 हर्ट्ज दर्ज की गई।

About The Author

Latest News

Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों जान लो आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम, कहां पर है बारिश की संभावना
Champi Typhoon 2026: चांपी तूफान से मची हलचल, क्या है इस नाम का मतलब और कैसे होता है तूफानों का नामकरण?
मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर
अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू
Blood Transfusion Risks: गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ने पर जा सकती है मरीज की जान, जानें शरीर में क्या होता है और दिखते हैं कौन से लक्षण

Related Posts