जरूरतमंद बेटी की शादी में हिसार ब्लॉक की साध-संगत ने दिया सहयोग, परिवार ने जताया आभार
जरूरतमंद बेटी की शादी में हिसार ब्लॉक की साध-संगत ने दिया सहयोग, परिवार ने जताया आभार
हिसार, सच कहूँ/श्याम सुंदर सरदाना। Hisar News: पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत लगातार मानवता भलाई के कार्यों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में हिसार ब्लॉक की साध-संगत ने बड़वाली ढाणी निवासी जरूरतमंद बहन बबीता इन्सां की बेटी की शादी में सहयोग कर इंसानियत और सेवा भावना की मिसाल पेश की।
साध-संगत की ओर से बेटी की शादी के लिए आवश्यक घरेलू सामान, कपड़े, डबल बेड सहित अन्य जरूरी वस्तुएं भेंट की गईं, ताकि परिवार को शादी के अवसर पर आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस नेक कार्य के दौरान हिसार ब्लॉक की साध-संगत मौजूद रही और सभी ने मिलकर परिवार की मदद की। इस सहयोग से बबीता इन्सां के परिवार को काफी सहारा मिला। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए पूज्य गुरु जी और साध-संगत का आभार व्यक्त किया। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य समाज में जरूरतमंदों की मदद करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।