शिक्षा और रोजगार
Nana Patekar Latest News: नाना पाटेकर की मौत पर आया चौंकाने वाला अपडेट, गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस
नाना पाटेकर मामले में पुलिस की कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला
पणजी (सच कहूँ/एजेंसी)। अभिनेता नाना पाटेकर से जुड़ी एक खबर में दावा किया गया है कि गोवा पुलिस ने उनकी मौत के संबंध में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत की गई है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक नितिन नाईक को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक, अभिनेता को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास से मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल करने की प्रक्रिया में जुटी है। जांच के दौरान घटनास्थल का पंचनामा तैयार करने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की समीक्षा करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों सहित संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। यदि मौत प्राकृतिक कारणों से होने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार मामला बंद किया जा सकता है। वहीं, किसी संदिग्ध परिस्थिति या अन्य आपराधिक पहलू का पता चलने पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।खबर में मणिपाल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शेखर सालकर के हवाले से बताया गया है कि अस्पताल पहुंचने के समय अभिनेता की मृत्यु हो चुकी थी। उनके स्वास्थ्य के संबंध में यह भी दावा किया गया है कि उन्हें हृदय संबंधी परेशानी थी और वे इसके लिए दवाएं ले रहे थे। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम, मौत के कारण और पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस विभाग, अस्पताल या परिवार के अधिकृत बयान से किया जाना आवश्यक है।