Railway Wrestling News: बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन में पहलवानों ने बढ़ाया मंडल का गौरव

67 वीं अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक जीतकर पहलवान ने किया शानदार प्रदर्शन

Published On

Railway Wrestling News: बीकानेर (सच कहूँ न्यूज़)। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के पहलवानों ने वाराणसी में 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित 67 वीं अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन किया है।मंडल के पहलवानों ने फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन दोनों कुश्ती स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त किया।ग्रीको-रोमन कुश्ती में 60 किग्रा भार वर्ग में साहिल ने स्वर्ण पदक तथा 72 किग्रा भार वर्ग में कुलदीप मलिक ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

फ्रीस्टाइल कुश्ती में 65 किग्रा भार वर्ग में नीरज तथा 86 किग्रा भार वर्ग में सचिन ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर बीकानेर मंडल का गौरव बढ़ाया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीकानेर मंडल के पहलवानों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन एवं खेल प्रतिभा का परिचायक है। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेलवे खेलों में बीकानेर मंडल की पहचान को और मजबूत किया है।

About The Author

Related Posts