डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने यूएई में पेश की सेवा की एक अनुपम मिसाल
डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्य की यूएई में हुई प्रशंसा, आबूधाबी में 39 यूनिट रक्त व 8 यूनिट प्लाज्मा दान
दुबई /अबूधाबी (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पवित्र ‘एमएसजी अवतार माह’ की खुशी में देश-विदेश में साध-संगत पूरे उत्साह के साथ मानवता भलाई के कार्यों में जुटी है। इसी कड़ी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सेवा की एक अनुपम मिसाल पेश की है।
आबू धाबी ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के वालंटियर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस सेवा कार्य के तहत वॉलेंटियर्स द्वारा 39 यूनिट रक्तदान और 8 यूनिट प्लाज्मा दान किया गया, जो कई अनमोल जिंदगियों को बचाने में मददगार साबित होगा। विदेशों में रहकर भी डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूज्य गुरु जी की प्रेरणाओं पर चलते हुए लगातार 176 मानवता भलाई कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। स्थानीय लोगों और ब्लड बैंक प्रशासन ने वॉलेंटियर्स के इस नि:स्वार्थ और मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Comments