Mausam Update: उत्तर भारत में बढ़ा सर्दी का सितम, राजस्थान का फतेहपुर सबसे ठंडा

Cold Wave: राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, सुबह छाने लगी धुंध

Published On

IMD Weather Forecast: हिसार/जयपुर (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान का फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के शेखावाटी अंचल सहित कई शहरों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। फतेहपुर के अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री, नागौर में 8.0 डिग्री और चूरू में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में इस गिरावट के कारण लोग सुबह के समय अलाव का सहारा लेते और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। हरियाणा में भी बीती रात के तापमान में औसतन 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे ठंडा स्थान हिसार जिले का बालसमंद रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं नारनौल में पारा 9.0 डिग्री और करनाल तथा यमुनानगर के दामला में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल भी संभावित तथा हवाएं उत्तर व उत्तरपश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है।

पंजाब में भी सर्दी का असर तेज हो गया है, जहां राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है, लेकिन कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में सबसे कम तापमान पठानकोट में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त फरीदकोट में 7.4 डिग्री, बठिंडा में 8.0 डिग्री और फिरोजपुर में पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया,  जिससे सुबह के समय हल्की धुंध और ठिठुरन बढ़ गई है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts