Defence Academy News: 6 किलोमीटर के रात्रि मार्च में एनडीए कैडेट्स ने दिखाया दमखम
'ऑपरेशन विजेता-नाइट स्ट्राइड' से जगाया साहस और अनुशासन का जज्बा
Defence Academy Training: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। एनडीए की तैयारी कर रहे कैडेट्स में शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, साहस और नेतृत्व कौशल विकसित करने के उद्देश्य से गुड डे डिफेंस एकेडमी में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 'ऑपरेशन विजेता-नाइट स्ट्राइड' का आयोजन किया गया। इस चुनौतीपूर्ण गतिविधि में एकेडमी के 29 एनडीए कैडेट्स, 3 फैकल्टी सदस्य तथा वागभट्ट वेलनेस सेंटर के 4 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आगाज शाम 6 बजे 6 किलोमीटर के रात्रि मार्ग मार्च के साथ हुआ।
कैडेट्स ने पूरे अनुशासन, उत्साह और सामूहिक भावना के साथ मार्च पूरा किया। इस दौरान उनके धैर्य, आत्मविश्वास, शारीरिक सहनशक्ति और टीम भावना की परीक्षा हुई। कार्यक्रम के तहत रिफ्रेंशमेंट, रात्रि भोजन और मनोरंजक गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई। विभिन्न गतिविधियों के साथ यह विशेष आयोजन रात्रि 12 बजे सम्पन्न हुआ। संस्था के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार जुनेजा ने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में शारीरिक एवं मानसिक मजबूती की महत्वपूर्ण भूमिका है।
एनडीए की तैयारी करने वाले कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना जरूरी है। ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित एवं सक्षम व्यक्तित्व बनाने में सहायक होते हैं। संस्था के चेयरपर्सन वरुण यादव ने कहा कि गुड डे डिफेंस एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से दक्ष बनाना नहीं, बल्कि उनमें साहस, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी है।
इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कैडेट्स को चुनौतियों का सामना करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देते हैं। पूरे कार्यक्रम की निगरानी एनडीए डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार एवं गुड डे डिफेंस स्कूल के डायरेक्टर विंग कमांडर जीडी शर्मा के नेतृत्व में की गई। वागभट्ट वेलनेस सेंटर के चार डॉक्टरों की सहभागिता ने प्रशिक्षण में स्वास्थ्य एवं वेलनेस के महत्व को भी रेखांकित किया। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि भावी सैन्य अधिकारी के निर्माण के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान और परीक्षा की तैयारी पर्याप्त नहीं है। उसमें मानसिक दृढ़ता, शारीरिक सहनशक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास भी जरूरी है।
वहीं, विंग कमांडर जीडी शर्मा ने कहा कि रात्रि मार्च जैसी गतिविधियां कैडेट्स में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करती हैं। गुड डे डिफेंस एकेडमी की ओर से भविष्य के सशस्त्र बल अधिकारियों को तैयार करने के लिए शैक्षणिक प्रशिक्षण के साथ शारीरिक फिटनेस, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व और चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Comments