डेरा सच्चा सौदा जयपुर के सेवादारों ने प्लेटलेट्स देकर बचाई दो जिंदगियां

धर्मेंद्र और विजेंद्र ने किया प्लेटलेट्स दान

Published On

Blood Donation: जयपुर, (सच कहूँ न्यूज़)। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जयपुर के दो अलग-अलग अस्पतालों में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्लेटलेट्स दान कर मानवता भलाई का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।पहला मामला एसएमएस स्थित जेके लोन अस्पताल का है। यहां जगतपुरा कच्ची बस्ती निवासी 12 वर्षीय बच्ची सीमू एप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित होकर उपचाराधीन है। बच्ची को प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता होने पर डेरा सच्चा सौदा के जयपुर ब्लॉक के कर्मठ सेवादार धर्मेंद्र इन्सां ने अस्पताल पहुंचकर प्लेटलेट्स दान कीं। उल्लेखनीय है कि सेवादार धर्मेंद्र इंसां अब तक 27 बार रक्तदान और 61 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। 

इसी कड़ी में दूसरा मामला निम्स हॉस्पिटल कूकस, जयपुर का है। यहां अलवर की रामनगर कॉलोनी निवासी भावना चतुर्वेदी किडनी फेलियर की गंभीर बीमारी के कारण आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा के कोटपूतली ब्लॉक के नम्र सेवादार विजेंद्र कुमार सैनी इन्सां ने अपनी अनमोल प्लेटलेट्स दान कीं। संकट की इस घड़ी में निःस्वार्थ भाव से की गई इस मदद के लिए दोनों मरीजों के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा और सेवादारों का हृदय से आभार जताया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts