Singhania University News: सिंघानिया विश्वविद्यालय में सैन्य योद्धाओं का सम्मान

अरावली स्कूल ने जीता डीसी सिंघानिया फुटबॉल कप

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। सिंघानिया विश्वविद्यालय के रेजांग ला पट्टिका पर राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट के योद्धाओं के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की गई। कई पूर्व सैनिक एक साथ आए और भारत-चीन सीमा पर बहादुरी से लड़ने वाले 114 शहीदों के बलिदान को याद किया। अरावली विकास पब्लिक स्कूल ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुरादपुर को हराकर पहली बार आयोजित अंडर-19 इंटर-स्कूल डीसी सिंघानिया मेमोरियल फुटबॉल कप 2026 जीता। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुट्टी को द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। विजेता टीमों को क्रमशः 7500 रुपये, 5100 रुपये और 2100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफियां और रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गईं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, कोयल पब्लिक स्कूल के अठर सिंह ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए सिंघानिया विश्वविद्यालय की पहलों की सराहना की। सुनील कुमार सोबती, प्रो-प्रेसिडेंट एवं मुख्य वित्त अधिकारी ने विश्वविद्यालय के रेजांग ला स्पोर्ट्स ग्राउंड को सीमा पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान योद्धाओं से जोड़ा। सूबेदार मेजर रूरमल यादव ने रेजांग ला युद्ध का वर्णन किया, जहाँ लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने भारत-चीन सीमा पर 5000 से अधिक चीनी सैनिकों को आमने-सामने की लड़ाई में पीछे धकेल दिया था। उन्होंने योद्धाओं को उचित सम्मान देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया।

शेखावाटी क्षेत्र और हरियाणा की 13 स्कूल टीमों ने इस आयोजन में भाग लिया। अनिल, दीपक,  सौरव और किशन रेफरी थे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुमित सिंह ने ‘फौजियों’ को सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. दिनेश यादव ने पूरे आयोजन का समन्वय किया। शैक्षणिक निदेशक डॉ. एस.के. दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। डॉ. पवन त्रिपाठी ने शिक्षा के साथ खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मनोज वर्गीज ने कार्यक्रम का संचालन किया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts