अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ का दीपावली स्नेह मिलन 

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र 

Published On

Diwali Get-together: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ नई दिल्ली की जयपुर शाखा की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। इसमें प्रजापति समाज के लगभग 400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देशराज प्रजापति, लोकतांत्रिक मंच के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह निडर, संघ के प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा नेता भगवान सिंह प्रजापति ने राज्य व जिला स्तरीय पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे व प्रजापति समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया। साथ ही शादी समारोह में फिजूलखर्ची रोकने व सर्वसमाज के साथ सद्भाव का आह्वान किया। समारोह का संचालन सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (जनसम्पर्क) मोती लाल वर्मा ने किया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts