Body Donation: सुरजीत सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान
मोगा के 61वें शरीरदानी बने सुरजीत सिंह इन्सां
मोगा, सच कहूँ/विक्की कुमार। Body Donation: आज के घोर कलयुग में जहाँ कोई अपने शरीर का एक बाल तक देने को तैयार नहीं होता, वहीं दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर रहे हैं। ऐसी ही मिसाल पेश की है मोगा के बाबा नंद सिंह नगर निवासी प्रेमी सुरजीत सिंह इन्सां ने, जिन्होंने मरणोपरांत अपना शरीर दान कर डेरा सच्चा सौदा के महान शरीरदानियों में अपना नाम दर्ज करवाया है। सुरजीत सिंह इन्सां ब्लॉक मोगा के 61वें शरीरदानी बने। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों सुरजीत सिंह इन्सां का अचानक निधन हो गया।
इसके बाद उनके बेटे गुरचरण सिंह इन्सां और गुरप्रीत सिंह इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा से संपर्क किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। वीरवार को साध-संगत और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शोध के लिए जीएस मेडिकल कॉलेज, पिखुवा, हापुड़ (उत्तर प्रदेश) को दान किया गया। डेरा सच्चा सौदा की पावन मर्यादा के अनुसार सुरजीत सिंह इन्सां की अर्थी को एंबुलेंस तक उनकी बेटियों जसमेल कौर इन्सां, इकबाल कौर इन्सां, बेअंत कौर इन्सां, अमृत कौर इन्सां तथा पुत्रवधू संदीप कौर इन्सां ने कंधा दिया। इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने सुरजीत सिंह इन्सां के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।
अंत में पार्थिव शरीर वाली एंबुलेंस पर फूलों की वर्षा की गई और पवित्र नारा लगाकर एंबुलेंस को मेडिकल शोध के लिए रवाना किया गया। इस मौके गुरशविंदर सिंह इन्सां फौजी, गुरविन्द्र सिंह इन्सां, मेजर सिंह, बलदेव सिंह, सच्चे नम्र सेवादार गुरजीत सिंह इन्सां, राम इन्सां, प्रिंस इन्सां, बहन आशा इन्सां, सुखजिंदर कौर इन्सां, कविता इन्सां, संदीप कुमार इन्सां, गुरबचन सिंह इन्सां, हरविंदर सिंह काका, गुरविंदर सिंह इन्सां, लछमण सिंह इन्सां, कुलविंदर सिंह इन्सां के अलावा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार उपस्थित रहे।
विशेष रूप से पहुंचे नायब तहसीलदार बलदेव सिंह, लेक्चरर बलविंदर सिंह और मास्टर भगवान दास ने कहा कि मरणोपरांत शरीरदान करना सबसे उत्तम सेवा है। इससे मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शोध करने में काफी मदद मिलेगी। मेडिकल शोध के लिए पार्थिव शरीर दान करना बहुत बड़ी बात है। वहीं परिवारिक सदस्यों ने बताया कि सुरजीत सिंह इन्सां ने अपने जीवन का काफी समय मानवता की सेवा में लगाया। वह लंबे समय तक डेरा सच्चा सौदा में सच्ची लंगर समिति की सेवा करते रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उनकी धर्मपत्नी जसविन्द्र कौर इन्सां के मरणोपरांत भी मेडिकल रिसर्च के लिए शरीरदान किया गया था।
Comments