ADA Exam Results: सरसा के मृत्युंजय कौशिक ने एडीए परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 244
जिले का नाम किया रोशन
Published On
सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। सरसा के होनहार युवा मृत्युंजय कौशिक ने एडीए परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 244 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। मृत्युंजय के दादा बृजमोहन शर्मा शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता पायल शर्मा राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामनगरिया में विज्ञान अध्यापिका हैं, जबकि पिता गिरीश शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामल में एबीआरसी के पद पर कार्यरत हैं। मृत्युंजय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी और गुरुजनों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने की प्रेरणा मिली है।
Comments