Jaipur News: डेरा सच्चा सौदा जयपुर के 3 सेवादारों ने पेश किया इंसानियत का अनूठा उदाहरण
अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए रक्तदान और प्लेटलेट्स दान किया
Welfare Work: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार निस्वार्थ भाव से मानवता की भलाई में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में जयपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए तीन कर्मठ सेवादारों ने समय पर रक्तदान और प्लेटलेट्स दान कर इंसानियत का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है।
इसी कड़ी में जयपुर ब्लॉक के ग्राम आतेंला (कोटपुतली) के सेवादार राकेश गुर्जर इन्सां डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र, दौलतपुरा में अपनी सेवा पूरी कर लौट रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि निम्स अस्पताल (कूकस, जयपुर) में श्रीगंगानगर से आए लीवर के गंभीर मरीज दिनेश को खून की सख्त जरूरत है। मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए भाई राकेश तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपना अनमोल रक्तदान कर उनकी जान बचाई।
थैलेसीमिया पीड़ित के लिए आगे आए देवेश इन्सां
वहीं, प्रताप नगर (जयपुर) निवासी और आईटी विंग के सेवादार देवेश इन्सां ने महात्मा गांधी अस्पताल में एक बार फिर मानवता का फर्ज निभाया। उन्होंने भादरा (हनुमानगढ़) निवासी थैलेसीमिया पीड़ित मरीज जयदेव भार्गव, जो बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती हैं, उन्हें अपनी अनमोल प्लेटलेट्स दान कर पुण्य कमाया।
दुर्घटना में घायल मरीज के मददगार बने सुनील
तीसरी घटना में, MSG आईटी विंग जयपुर ब्लॉक के सेवादार सुनील सोडाणी इन्सां ने SMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर एक घायल की मदद की। कोटा के रामगंज से सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर आए मरीज विनोद कुमार को समय पर खून की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही सुनील सोडाणी इन्सां ने अस्पताल पहुंचकर अपना अनमोल रक्तदान किया और मानवता भलाई के कार्यों में अपना अहम योगदान दिया।
Comments