Care Campaign: पूज्य गुरु जी की ‘केयर’ मुहिम ने जीता वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का दिल

डेरा श्रद्धालुओं ने वृद्धाश्रम में बांटा बुजुर्गों को प्यार और सम्मान

Published On

Care Campaign: धनौला/बरनाला, (सच कहूँ/जसवीर गहल)। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने इन्सानियत, सेवा और सम्मान की ऐसी मिसाल पेश की है, जो समाज को अपने कर्तव्यों का एहसास करवाती है। ब्लॉक धनौला इकाई के एमएसजी आईटी विंग के सेवादारों ने ‘केयर’ मुहिम के तहत उन बुजुर्गों के पास पहुंचकर समय बिताया, जिन्हें उनके अपने ही भुला चुके हैं। सेवादारों ने बुजुर्गों को ताजा भोजन खिलाकर मानवता की सेवा का फर्ज निभाया।

डेरा सच्चा सौदा के ये श्रद्धालु अपने गुरु-मुर्शिद की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सेवा की इसी भावना के तहत सेवादार न केवल अपना कीमती समय समाज सेवा के लिए समर्पित करते हैं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए अपनी जेब से खर्च करने में भी पीछे नहीं हटते। अन्य सैकड़ों मानवता भलाई के कार्यों की तरह ही सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने मार्गदर्शन में ऐसे बुजुर्गों के लिए ‘केयर’ मुहिम शुरू की है। 

इसी मुहिम के तहत ब्लॉक धनौला इकाई के एमएसजी आईटी विंग के सेवादार बीते दिन विशेष संकल्प के साथ जिला संगरूर के गाँव बडरुखां स्थित डॉ. नरेन्द्र सिंह वृद्धाश्रम पहुंचे। यहांँ सेवादारों ने बुजुर्गों के साथ बैठकर समय बिताया और उन्हें अपनेपन का एहसास करवाया। उन्होंने वृद्धाश्रम के 65 सदस्यों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन खिलाया। बुजुर्गों के साथ समय बिताने की यह पहल केवल भोजन उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका उद्देश्य उन्हें अपनापन महसूस करवाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना भी था। इस सेवा कार्य के दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की वर्दी पहने एमएसजी आईटी विंग के सेवादारों ने बुजुर्गों को प्यार और सम्मान देने के साथ-साथ मनोरंजक गतिविधियाँ भी कीं। 

उन्होंने हंसी-मजाक और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बुजुर्गों को हंसाया। सेवादारों के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था की ओर से डेरा सच्चा सौदा के नाम प्रशंसा पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर संस्था के राजेन्द्र पाल सिंह, सुखविंदर सिंह भट्ठल, हेमराज, बलवीर सिंह औलख, पवन कुमार, जग्गा सिंह और गुरमेल कौर ने भी सेवादारों के इस प्रयास की सराहना की।

Dhanaula-IT-Sewadar

‘प्रशंसा जितनी भी की जाए, उतनी कम’

वृद्धाश्रम के प्रधान डॉ. बलदेव सिंह घोशल ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवा भावना न केवल जरूरतमंदों को राहत देती है, बल्कि समाज को भी बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि एमएसजी आईटी विंग के सेवादारों के इस प्रयास की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।

‘हम इसके काबिल नहीं थे’

एमएसजी आईटी विंग के सभी सेवादारों ने संस्था की ओर से मिले प्रशंसा पत्र का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। सेवादारों ने कहा कि वे इसके काबिल नहीं थे, लेकिन पूज्य गुरु जी ने अपनी दया मेहर रहमत से उन्हें इस योग्य बनाया है।

Dhanaula-IT-Sewa

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts