Delhi Hospital Vacancy: दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन

दिल्ली के इस अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 16 पदों के लिए निकली वैकेंसी, 30 अक्टूबर से वॉक-इन इंटरव्यू 

Published On

नई दिल्ली, एजेंसी। Delhi Hospital Vacancy: मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए दिल्ली स्थित बुराड़ी हॉस्पिटल ने ओबीजी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) और जनरल सर्जरी विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 16 खाली पदों को एड-हॉक (अस्थायी) आधार पर भरने के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बुराड़ी अस्पताल की ओर से जारी 16 रिक्तियों में सीनियर रेजिडेंट (ओबीजी) के 10 और सीनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी) के 6 पद शामिल हैं। वहीं, श्रेणी के आधार पर सीनियर रेजिडेंट (ओबीजी) पोस्ट के लिए जारी 10 रिक्तियों में जनरल के 3, ओबीसी के 4 और एससी के 3 पद शामिल हैं। वहीं, सीनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी) पोस्ट के लिए जारी 6 रिक्तियों में जनरल के 2, ओबीसी का 1, एससी के 2 और एसटी का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बुराड़ी हॉस्पिटल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वॉक-इन-इंटरव्यू से पहले पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित स्पेशलिटी में एमबीबीएस के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डीएनबी/डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं, यदि एमडी/डीएनबी सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित विभाग में 2 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को इस पद के लिए अस्थायी आधार पर विचार किया जा सकता है। 

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार का साक्षात्कार के दिन या उससे पहले दिल्ली मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत (एमबीबीएस और आवश्यक पोस्ट-ग्रेजुएशन योग्यता के साथ) होना अनिवार्य है। वहीं, कैंडिडेट्स के पास वैध डीएमसी प्रमाणपत्र या साक्षात्कार की तिथि तक पीजी डिग्री/डिप्लोमा के लिए डीएमसी में आवेदन करना जरूरी है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी दिल्ली सरकार (जीएनसीटी) द्वारा अपनाए गए सातवें सीपीसी दिशानिर्देशों के अनुरूप होगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को 'मेडिकल डायरेक्टर का कार्यालय, बुराड़ी अस्पताल, कौशिक एन्क्लेव, बुराड़ी, दिल्ली-110084' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों के केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 से 11 बजे के बीच तय किया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी ले जाने की सलाह दी जाती है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह नियुक्ति शुरू में 44 दिनों की अवधि के लिए या किसी नियमित उम्मीदवार के कार्यभार संभालने तक होगी। वहीं, संबंधित एचओडी से संतोषजनक कार्य और आचरण रिपोर्ट मिलने तथा संबंधित एसआर के लिखित अनुरोध पर, इसे अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts