Blood Donation: पत्नी के जन्मदिन पर ब्लॉक कल्याण नगर के इस सेवादार ने की इंसानियत की सेवा
पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए किया रक्तदान
Blood Donation: सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। पत्नी के जन्मदिन की खुशी को सेवा कार्य से जोड़ते हुए ब्लॉक कल्याण नगर की सुखचैन कॉलोनी निवासी बलजीत इन्सां ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में पहुंचकर रक्तदान किया।
बलजीत इन्सां का यह 43वां रक्तदान था। उनके इस सेवा कार्य पर ब्लड सेंटर के चिकित्सकों ने उन्हें मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पत्नी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर बलजीत इन्सां ने खुशी के इस पल को जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए समर्पित किया। उनका यह प्रयास रक्तदान के महत्व और मानवता की सेवा के संदेश को सामने लाता है। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं के अनुसार अपने ख़ुशी के हर अवसर पर कोई ना कोई इंसानियत की भलाई का कार्य जरूर करना चाहिए।