Parvinder Singh Jhota Case Latest Update: परविंदर सिंह झोटा के हत्यारे के घर पर बुलडोज़र एक्शन, किया धराशाही
प्रॉपर्टी गिराने की मांग
Parvinder Singh Jhota Case Latest Update: मानसा (सुखजीत मान)। ड्रग्स के खिलाफ जंग लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के कथित हत्यारे अश्विनी कुमार का घर JCB से धराशाही कर दिया गया है। कल से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोग ड्रग्स माफिया की प्रॉपर्टी को गिराने की मांग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह से ही अश्विनी कुमार के मेडिकल और घर के पास आम लोगों की भारी भीड़ जमा थी और वहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है। अभी-अभी एक JCB अश्विनी कुमार के घर के पास पहुंची और घर गिराना शुरू कर दिया था।
आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवार वालों ने मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। मानसा में हालात से निपटने में पुलिस प्रशासन को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग मानसा की ओर आ रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें सड़कों पर रोककर विरोध को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है।
दुकान पर भी कार्रवाई हुई
अश्वनी कुमार के घर पर JCB चलने के साथ ही दुकान पर भी तोड़फोड़ का काम शुरू हो गया है। दुकान गिराए जाने के दौरान DIG बठिंडा रेंज हरजीत सिंह और SSP मानसा वैभव चौधरी और पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद हैं, जो गुस्से में हैं।