शिक्षा और रोजगार
MSG आईटी विंग के सेवादारों ने की बेसहारा पशुओं की सेवा
बेसहारा पशुओं और गायों को हरा चारा डालकर दिया मानवता एवं जीव दया का संदेश
Sunam News: सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए वर्ल्ड एनिमल वैल्फेयर-डे के अवसर पर ब्लॉक सुनाम के एमएसजी आईटी विंग के सेवादारों ने पशु सेवा का सराहनीय प्रयास किया। इस अवसर पर सेवादारों ने बेसहारा पशुओं और गायों के पिंगलवाड़ा में गायों के लिए करीब 5 क्विंटल हरा चारा डाला।
एमएसजी आईटी विंग के जिम्मेवार सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी ने हमेशा उन्हें मानवता का पाठ पढ़ाया है और पूरी मानवता की भलाई के लिए सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एमएसजी आईटी विंग के सेवादारों ने वर्ल्ड एनिमल वैल्फेयर डे के अवसर पर बेसहारा पशुओं के लिए चारे का प्रबंध किया। सेवादारों ने बेसहारा पशुओं और गायों के पिंगलवाड़ा में पहुंचकर वहाँ मौजूद गायों को चारा डाला।
सेवादारों ने कहा कि बेजुबान पशु अपनी भूख और तकलीफ को मनुष्यों की तरह बयान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पशुओं की सेवा और जीवों के प्रति दया की भावना समाज में आपसी प्रेम और मानवता की भावना को और मजबूत करती है। इस सेवा कार्य के दौरान एमएसजी आईटी विंग के ब्लॉक सदस्य संजीव इन्सां, पीयूष इन्सां, सुखवीर इन्सां, डॉ. राजेश इन्सां, संदीप कोहली प्रेमी सेवक, वीरू इन्सां प्रेमी सेवक, राजन इन्सां, दिवांशु इन्सां, सुखमन इन्सां, प्रदीप इन्सां, हरजोत इन्सां, कमल इन्सां, गुरमुख इन्सां, अमृतपाल इन्सां नवीन इन्सां सहित अन्य सेवादार रहे।
इन सेवादारों की सेवा काबिले तारीफ: डॉ. विक्की सिंह
वेटरनरी डॉक्टर विक्की सिंह ने कहा कि यहाँ बीमार और बेसहारा पशुओं को हरा चारा डालने के लिए वह डेरा सच्चा सौदा के इन सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि ये सेवादार पहले भी बीमार और घायल पशुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। इनकी सेवा काबिले तारीफ है। उन्होंने एक बार फिर इन सेवादारों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
