कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र की मदद को आगे आए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

रियल एजुकेशन एंड गिफ्ट ऑफ एजुकेशन मुहिम के तहत जरूरतमंद मेधावी छात्र को  दिया लैपटॉप

Published On

कुरुक्षेत्र, (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। आर्थिक तंगी किसी होनहार विद्यार्थी की शिक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की राह में बाधा न बने, इसी संकल्प को साकार करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए एक बार फिर मानवता और परोपकार की मिसाल पेश की है। डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाई जा रही रियल एजुकेशन एंड गिफ्ट ऑफ एजुकेशन मुहिम के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक जरूरतमंद छात्र को उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए आधुनिक लैपटॉप दिया। जानकारी के अनुसार जिले के गांव किरमिच निवासी अनमोल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीएससी डेटा साईंस की शिक्षा ग्रहण कर रहा हैं। लैपटॉप न होने के कारण वे अपनी कक्षा के अन्य विद्यार्थियों से पिछड़ रहा था।

अपनी इस समस्या के समाधान के लिए अनमोल ने रविवार को डेरा सच्चा सौदा की हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपनी स्थिति साझा की। सेवादारों को जैसे ही इस होनहार छात्र की जरूरत के बारे में पता चला, उन्होंने बिना किसी देरी के सोमवार को ही एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र, पिपली में बुलाकर अनमोल को एक नया और आधुनिक लैपटॉप भेंट किया। लैपटॉप भेंट करने के दौरान मा. सतबीर, एडवोकेट नरेंद्र रोहिला, प्रवीण खासपुर, मास्टर वीरेंद्र, नरेश खानपुर, प्रेमी सेवक बलवान, रामपाल और राजपाल सहित अनेक सेवादार विशेष रूप से मौजूद रहे।

18 साल पहले हो गया था पिता का देहांत

डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार संदीप इन्सां, प्रो. राजपाल, प्रवीण कड़ामी व कृष्ण लाल ने बताया कि अनमोल के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत संघर्षपूर्ण है। अनमोल जब बहुत छोटा था, तभी करीब 18 साल पहले उसके पिता का देहांत हो गया था। घर में चार बहनें हैं और माता केवल मामूली पेंशन के सहारे बड़ी मुश्किल से पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। ऐसे में घर का गुजारा चलाना ही बड़ी चुनौती है, जिस कारण उनकी माता बेटे को महंगा लैपटॉप दिलवाने में पूरी तरह असमर्थ थीं। सेवादारों ने अनमोल को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यदि उसे अपनी पढ़ाई या शिक्षा से संबंधित किसी अन्य सामग्री की आवश्यकता महसूस होगी, तो साध-संगत उसकी हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

छात्र व परिवार ने सेवादारों का जताया आभार

हाथ में नया लैपटॉप पाकर छात्र अनमोल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का हृदय से आभार व्यक्त किया। अनमोल ने कहा कि लैपटॉप न होने की वजह से उन्हें पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और वह खुद को अन्य छात्रों से पीछे महसूस कर रहा था। लेकिन डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने उनकी एक आवाज पर अगले ही दिन लैपटॉप खरीदकर दे दिया, जिससे अब वह बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेगा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts