Hanumangarh Junction News: सतीपुरा ओवरब्रिज से पहले डिवाइडर से टकराया चावल से भरा ट्रक
मुक्तसर से कोटा जा रहा था ट्रक, चालक को नींद आने के कारण हुआ हादसा
Published On
हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जंक्शन स्थित सतीपुरा ओवरब्रिज से पहले मंगलवार सुबह एक चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक मुक्तसर से कोटा जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक नंबर आरजे 31 जीबी 2872 अबोहर की तरफ से आया और पुलिस लाइन की ओर से सतीपुरा ओवरब्रिज पर चढ़ रहा था। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में चावल भरे हुए थे। हादसे के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनिमत रही कि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
Comments