हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आयोजित की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पहली बार आयोजित की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी

Published On

भिवानी, सच कहूँ न्यूज़। Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए पहली बार राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 63 टीमों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 58 टीमों ने तीन-तीन विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आठ टीमों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। दूसरे चरण में इन आठ टीमों के बीच रोचक एवं ज्ञानवर्धक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हांसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैश्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चरखी दादरी ने द्वितीय तथा वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चरखी दादरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये, मेडल एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये, मेडल एवं प्रमाण-पत्र तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 3100 रुपये, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी तार्किक क्षमता को बढ़ावा देना तथा उनकी प्रतिभा और अभिव्यक्ति को एक सशक्त मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुनील जैन प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी तथा भुवनेश मुद्गिल प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैणी कुंगड़ ने निभाई।

Bhiwani News (2)

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts