Rohtak Crime News: घरेलू कलह में पति ने रॉड से पीटकर की पत्नी की हत्या, केस दर्ज

मां की हत्या से पहले बेटी से भी की मारपीट, केस दर्ज

Published On

रोहतक, सच कहूँ/नवीन मलिक। Rohtak Crime News: जिले के गांव मोखरा में घरेलू कलह के चलते एक पहलवान पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। मामले में आरोपी को हिरासत में लेने की भी सूचना है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी नरेश और उसकी पत्नी मीना के बीच बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नरेश ने लोहे की रॉड से मीना पर हमला कर दिया।

गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ भी मारपीट की थी। बाद में उसे कमरे से बाहर निकालकर उसकी मां पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी नरेश कुश्ती और कबड्डी का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts