एटीएम काटकर 3 लाख 94 हजार रुपये चोरी के मामले में दो और गिरफ्तार

एटीएम काटकर 3 लाख 94 हजार रुपये चोरी के मामले में दो और गिरफ्तार

Published On

भिवानी, सच कहूँ न्यूज। Bhiwani News: भिवानी के तोशाम थाना पुलिस ने ईश्वरवाल में बैंक आॅफ बड़ौदा शाखा के एटीएम को काटकर उसमें रखे रुपये चोरी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक आॅफ बड़ौदा शाखा ईश्वरवाल के सहायक प्रबंधक राकेश ने तोशाम थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बैंक शाखा के साथ ही बैंक का एटीएम लगा हुआ है। 26 मई की शाम को बैंक एवं एटीएम को सही-सलामत बंद करके गए थे। अगले दिन एटीएम की जांच करने पर उसका ताला आधा खुला हुआ मिला।

एटीएम खोलकर जांच करने पर पाया गया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे 3 लाख 94 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। शिकायत के आधार पर तोशाम थाना में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए तोशाम थाना पुलिस ने उप निरीक्षक उम्मेद सिंह के नेतृत्व में न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नूह जिला के थाना रोजका मेव क्षेत्र निवासी तालीम व गांव दिनोद निवासी पांडू के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts