Organ Donation: रोहतक PGIMS में भिवानी के युवक के अंगों से पांच लोगों को मिला नया जीवन

मौत के बाद भी अमर हुआ भिवानी का ये 23 वर्षीय युवक

Published On

रोहतक, (सच कहूँ न्यूज)। मरणोपरांत अंगदान कर दूसरों को नई जिंदगियां देने वाले लोग मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। आधुनिकता के इस युग में अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है। पीजीआईएमएस रोहतक में भिवानी के 23 साल के युवा द्वारा मरणोपरांत अंगदान कर पांच लोगों को नई जिंदगी मिली है। अंगदान प्रक्रिया के बाद जब ट्रामा से युवा के शव को फूलों से सजा कर बाहर लाया गया तो हर किसी व्यक्ति की आंखे नम हो गई। पीजीआईएमएस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर युवा के अंगों को सुरक्षित अलग अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि भिवानी के 23 साल के एक युवा की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस दुख की घड़ी में सोटो की टीम द्वारा परिजनों को युवा के अंगदान करने के लिए प्रेरित किया गया, जिस पर परिवार सहमत हुआ। कुलपति ने बताया कि इस अंगदान से एक किडनी पीजीआईएमएस रोहतक के ही मरीज को मिली, जबकि दूसरी किडनी कमांड अस्पताल चंडी मंदिर भेजी गई। साथ ही उसका लिवर नारायणा अस्पताल गुरुग्राम पहुंचाया गया, जबकि उसके दोनों कॉर्निया पीजीआईएमएस को मिले है।

उन्होंने कहा कि इस युवा मरणोपरांत अंगदान कर पांच लोगों के जीवन में उजियारा कर मानवता की सबसे बड़ी मिशाल पेश की। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अंगदान के लिए आगे आएं, क्योंकि एक फैसला किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है। इस अवसर पर निदेशक डॉ. एम.जी. वशिष्ठ, डॉ. सुधीर, डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. तरूण, डॉ. पंकज, डॉ अंकुर, डॉ. विवेक, डॉ. गौरव पांडे, डॉ. तरुण अहलावत, राजेश भड़ व रोहित का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts