Electricity Department: मीरापुर क्षेत्र में 14 नवंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी गुल, 11 केवी फीडरों पर होगा मरम्मत कार्य
मीरापुर क्षेत्र में 14 नवंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी गुल, 11 केवी फीडरों पर होगा मरम्मत कार्य
मीरापुर, सच कहूँ न्यूज़। Miranpur News: विद्युत विभाग द्वारा बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शनिवार, 14 नवंबर को मीरापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडरों पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते क्षेत्र के उपभोक्ताओं को करीब 7 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत नगरीय वितरण उपखंड मीरापुर के उपखंड अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान भुम्मा टाउन, मीरापुर टाउन, कैनाल जंगल, रामराज जंगल, मुझेडा टाउन, सिकंदरपुर टाउन, सिकंदरपुर जंगल, सिखरेड़ा टाउन, देवल जंगल और तनेजा सहित उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
मीरापुर उपखंड अधिकारी सतीश चन्द्र ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी सहित अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Comments